मंगलवार, 21 मई 2024

गणित क्विज - 41

एसएससी, रेलवे, यूपीएससी सहित सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए उपयोगी  गणित सवाल और जवाब

1. एक दुकानदार रु. 4400 में एक वस्तु बेचता है, जिस पर रु 5000 चिह्नित किया गया है, तो वह कितनी छूट का प्रस्ताव दे रहा है?
(अ) 20 प्रतिशत
(ब) 12 प्रतिशत
(स) 15 प्रतिशत
(द) 10 प्रतिशत
2. दो शहरों के बीच उड़ान का किराया 9:11 के अनुपात में बढ़ गया है। किराए में हुई बढ़ोतरी (रु में) क्या है, अगर मूल किराया रु. 18,000 था?
(अ) 22000
(ब) 3600
(स) 4000
(द) 20000
3. 3 अंकों का औसत 40 है, उनमें से पहला अंक अन्य दोनों के योग का 1/3 है। तो पहला अंक क्या है?
(अ) 20
(ब) 50
(स) 25
(द) 30
4. दो मजदूर ए और बी को प्रतिदिन 1120 रु की कुल राशि का भुगतान किया जाता है। यदि ए, बी को भुगतान की गई राशि का 180 प्रतिशत भुगतान में पाता है, तो बी को कितना भुगतान (रु में) किया जाता है?
(अ) 400
(ब) 720
(स) 500
(द) 620
5. एक व्यक्ति ने 9 घंटे में 99 किमी की दूरी तय की। वह आंशिक रूप से 9 किमी/घंटा की गति से पैदल चला और आंशिक रूप से 18 किमी/घंटा की गति से साइकिल से यात्रा की। पैदल तय की गई दूरी (किमी में) कितनी है?
(अ) 36
(ब) 54
(स) 63
(द) 45
6. दो वर्षों में 15 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज 20640 रु है। निवेश की गई राशि (रु में) कितनी है?
(अ) 64000
(ब) 60000
(स) 56000
(द) 52000
7. यदि a³ - b³ = 91 और a - b = 1 है, तो ab का मान क्या है?
(अ) 27
(ब) 6
(स) 9
(द) 30
8. एक भिन्न अपने व्युत्क्रम के दोगुने से 7/15 से अधिक है। वह भिन्न क्या है?
(अ) 3/5
(ब) 5/3
(स) 3/4
(द) 4/3
9. समांतर श्रेणी के प्रथम 17 पदों का योग क्या है, यदि पहला पद -20 है और अंतिम पद 28 है।
(अ) 68
(ब) 156
(स) 142
(द) 242
10. रेखा x = -2 में बिंदु (-3, 1) का प्रतिबिंब क्या है?
(अ) (-1, 1)
(ब) (-3, -5)
(स) (1, 1)
(द) (-3, 5)
11. त्रिकोण ABC के केंद्रक के निर्देशांक (2, 2) हैं। शीर्ष C के निर्देशांक क्या हैं, यदि A और B के निर्देशांक क्रमश: (7, -1) और (1, 2) हैं?
(अ) (-2, 5)
(ब) (2, 5)
(स) (-2, -5)
(द) (2, -5)
12. अगर एक कारखाने के लिए लाभ-अलाभ की मात्रा 600 इकाइयां है, जिसके एक ट्यूबलाइट के निर्माण की परिवर्तनीय लागत 35 रु प्रति इकाई है और बिक्री मूल्य 50 रु प्रति इकाई है, उस कारखाने की निर्धारित लागत ज्ञात करें।
(अ) 30000 रु
(ब) 21000 रु
(स) 51000 रु
(द) 9000 रु
13. यदि 56M4, 11 से पूर्णत: विभाजित होता है, तो M का मान क्या है?
(अ) 0
(ब) 1
(स) 3
(द) 5
14. ए तथा बी मिलकर किसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि ए अपनी क्षमता से दोगुना कार्य करता है तथा बी अपनी क्षमता से एक तिहाई कम कार्य करता है, तो कार्य 6 दिन में पूरा होता है। क्रमश: ए तथा बी अकेले कार्य करते हुए कितने दिनों में कार्य को पूरा कर सकते हैं?
(अ) 40/3, 40
(ब) 20/3, 20
(स) 30, 20/3
(द) 50/3, 25
15. 15 प्रतिशत तथा 35 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट पर निवल (नेट) छूट (प्रतिशत में) कितनी होगी?
(अ) 44.75
(ब) 51.25
(स) 55.25
(द) 56.25


उत्तर - गणित क्विज - 41
1. (ब), 2. (स), 3. (द), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (अ), 12. (द), 13. (द), 14. (अ), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें