विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1866 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. स्वयं-सहायता समूह [सेल्फ-हेल्प ग्रुप (एस. एच. जी.)] कार्यक्रम मूलत: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय रूप से वंचितों को लघु ऋण प्रदान कर प्रारंभ किया गया था।
2. किसी एस. एच. जी. में, समूह के सभी सदस्य उस ऋण के लिए उत्तरदायित्व लेते हैं, जो ऋण कोई अकेला सदस्य लेता है।
3. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक एस. एच. जी. को समर्थन देते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1905 : शीतकालीन ओलंपिक-2026 की मेजबानी निम्नलिखित में से कौनसा देश करेगा?
(अ) इटली
(ब) ब्राजील
(स) संयुक्त राज्य अमेरिका
(द) स्पेन
English Language Questions 1531 : Select the INCORRECTLY spelt word.
(A) Spacios
(B) Lyre
(C) Irrespective
(D) Soluble
Reasoning प्रश्न 1855 : उस विकल्प का चयन करें जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहला पद दूसरे पद से संबंधित है और पांचवां पद छठे पद से संबंधित है।
8 : 508 :: ? : 2193 :: 2 : 4
(अ) 15
(ब) 19
(स) 17
(द) 13
गणित प्रश्न 1657. एक व्यक्ति शांत जल में 5 km/h की चाल से नाव चला सकता है। यदि धारा की चाल 2.5 km/h है, तो इसे धारा की विपरीत दिशा में समान दूरी तय करने के लिए धारा की दिशा में लगे समय से 4 घंटे अधिक लगते हैं। दूरी ज्ञात कीजिए।
(अ) 12 km
(ब) 15 km
(स) 10.5 km
(द) 7.5 km
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1866 : ब (केवल दो)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1905 : अ (इटली)
English Language Questions 1531 : A (Spacios)
Reasoning प्रश्न 1855 : द (13)
गणित प्रश्न 1657 : ब (15 km)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें