रविवार, 23 जून 2024

23 जून 2024 : संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

(United Nations Public Service Day)

आज का दिन : 23 जून 2024

  • प्रतिवर्ष 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।
  • पहला संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून, 2003 को मनाया गया। 
  • 20 दिसंबर 2002 को यूएन एसेम्बली ने प्रतिवर्ष 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया। 
  • यह दिवस उन लोक सेवकों और संस्थानों को समर्पित हैं, जो मानवता और आमजन की सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोक सेवकों के काम को सराहना और युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को 'संयुक्त राष्ट्र जनसेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार कार्यक्रम वर्ष 2024 में अपनी 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी।
  • वर्ष 2024 के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा मंच और पुरस्कार समारोह 24 से 26 जून, 2024 तक कोरिया गणराज्य के इंचियोन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का विषय 'वैश्विक चुनौतियों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना: एक सार्वजनिक क्षेत्र का दृष्टिकोण' (Fostering Innovation amid Global Challenges: a Public Sector Perspective) रखा गया है।
  • वर्ष 2022 में भारत के ओडिशा राज्य की मो बस को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  •  भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 21 अप्रेल को देश में लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें