अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस
(International Widows’ Day)
आज का दिन : 23 जून 2024
- प्रतिवर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है।
- पहली बार अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस वर्ष 2011 में मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिवस मनाने का प्रस्ताव 21 दिसंबर, 2010 को पारित किया। इससे पहले लूंबा फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2005 से यह दिवस मनाया जा रहा था।
- अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस अपने पति को खो चुकी महिलाओं की समस्याओं के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के लिए मनाया जाता है।
- विधवाओं को गरीबी, हिंसा, खराब स्वास्थ्य आदि का सामना करना पड़ता है।
- संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में दुनिया में 258 मिलियन विधवाएं हैं। इनमें दस में से एक बेहद गरीबी का जीवन जी रही है।
- दुनिया के अधिकांश समाजों में विधवा महिला को उसके विरासत के अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है, उनकी संपत्ति हड़प ली जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें