आज का दिन : 26 सितंबर 2026
अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस
(International Day for the Total Elimination of Nuclear Weapons)
- प्रतिवर्ष 26 सितंबर को अंतराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
- 26 सितंबर, 2013 को अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में परमाणु निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इसी दिन के महत्व को रेखांकित करने के लिए यूएन महासभा ने दिसंबर, 2013 में यह दिवस मनाने का निर्णय लिया।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया को परमाणु हथियारों के खतरों के प्रति जागरूक करना है। परमाणु हथियार के प्रयोग से होने वाली हानि का सबसे बड़ा उदाहरण है- जापान का हिरोशिमा और नागासाकी शहर।
- यूएन के अनुसार दुनिया में वर्ष 2026 में आज भी 12187 परमाणु हथियार बचे हैं।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से परमाणु परीक्षणों के विरुद्ध प्रतिवर्ष 29 अगस्त को International Day against Nuclear Tests मनाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें