बुधवार, 20 नवंबर 2024

20 नवम्बर 2024 : विश्व बाल दिवस

विश्व बाल दिवस
World Children’s Day

आज का दिन : 20 नवम्बर 2024

world-childrens-day

  • विश्व बाल दिवस प्रतिवर्ष 20 नवम्बर को मनाया जाता है।
  • सन् 1954 में विश्व बाल दिवस को पहली बार वैश्विक स्तर पर मनाया गया। 20 नवंबर, 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाया था। इसी उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। साथ ही इस दिन का महत्व ये भी है कि इसी दिन 1989 में यूएन एसेंबली द्वारा बाल अधिकारों पर कन्वेंशन को अपनाया गया। 
  • विश्व के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य है।
  • बाल अधिकारों के मुद्दे पर एकजुटता दिखाने के लिए यूनिसेफ की ओर से 19-20 नवंबर, 2022 को 'गो-ब्लू' अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके तहत प्रसिद्ध इमारतों को नीले रंग की रोशनी से जगमग किया जाता है। 
  • भारत के राष्ट्रपति भवन सहित देश के ऐतिहासिक भवन और कई ग्रामीण इलाकों में सड़कों और मकानों को नीली रोशनी से जगमग किया गया था।
    भारत में भी सन् 1964 से पूर्व 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता था। 27 मई, 1964 को पं. जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसम्मति से 14 नवंबर को देश में बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
  • देश में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस भी मनाया जाता है। पहली बार 26 दिसंबर, 2022 को यह दिवस मनाया गया था।

    *विश्व बाल दिवस 2024 का विषय/थीम*

    Listen to the future

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें