आज का दिन : 3 जनवरी 2026
अन्तरराष्ट्रीय मन-शरीर कल्याण दिवस
(International Mind-Body Wellness Day)
- प्रतिवर्ष 3 जनवरी को अन्तरराष्ट्रीय मन-शरीर कल्याण दिवस मनाया जाता है।
- स्वस्थ जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ होना ही काफी नहीं है, बल्कि मन यानी माइंड को भी स्ट्रेस फ्री रखना जरुरी है। इसीलिए हर साल 3 जनवरी को अन्तरराष्ट्रीय मन-शरीर कल्याण दिवस मनाया जाता है।
- इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरुक करना है।
- वर्तमान समय में मोबाइल, लैपटॉप, सोशल मीडिया पर घंटों तक इन्वॉल्व होने के कारण हमारे शरीर और मन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए दिन में कुछ घंटे इनसे दूरी बनाकर अन्य एक्टिविटीज में ध्यान लगाना चाहिए।
- एक स्वस्थ जीवन के लिए भरपूर नींद भी जरूरी होती है, जो आपको पूरे दिन तरोताजा रखती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें