शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

24 से 30 अप्रेल 2026 : विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह

 यह सप्ताह : 24 से 30 अप्रेल 2026

विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह

(World Immunization Week)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्रतिवर्ष अप्रेल के आखिरी सप्ताह में विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह मनाया जाता है।
  • वर्ष 2026 में यह सप्ताह 24 से 30 अप्रेल तक मनाया जा रहा है।
  • इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य प्रतिरक्षण के लिए टीकाकरण का महत्व बताना है। समय पर टीकाकरण होने से लोगों को कई बीमारियों से बचाया सकता है।
  • पिछले 50 वर्षों में टीकाकरण की वजह से नवजातों के जीवित रहने में 40 प्रतिशत का सुधार हुआ है। मानव जाति के इतिहास में किसी भी अन्य समय की तुलना में अब ज्यादा बच्चे अपना पहला जन्मदिन और उससे ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं।
  • वर्तमान समय में टीके इस बात का प्रमाण हैं कि यदि हम अपना ध्यान लगाएं तो बीमारियों में कमी करके जीवन को लंबा किया जाना संभव है।

*विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह-2026 का विषय/थीम*

For every generation, vaccines work

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें