शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

24 अप्रेल 2026 : शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस

 आज का दिन : 24 अप्रेल 2026

शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस

(International Day of Multilateralism and Diplomacy for Peace)

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 24 अप्रेल को 'शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है।
  • पहली बार यह दिवस 2019 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने 12 दिसंबर, 2018 को इस दिवस को मनाने का संकल्प अपनाया था।
  • यह दिवस इस बात को रेखांकित करता है कि समान हित के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।
  • सामान्य शब्दों में कहें तो बहुपक्षवाद कम से कम तीन राज्यों के बीच सहयोग को दर्शाता है।
  • बहुपक्षवाद यानी Multilateralism आपसी सहयोग का एक तरीका और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के संगठन का एक रूप है। बहुपक्षवाद संयुक्त राष्ट्र की स्थापना और आज तक इसके सफलतापूर्वक कार्य करते रहने का मुख्य गुण या विशेषता है।
  • सितंबर, 2024 में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' में विश्व के नेताओं ने भविष्य के लिए एक समझौता अपनाया है, जिसमें शांति, सतत विकास और मानवाधिकारों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। वर्तमान में दुनिया परस्पर जुड़ी हुई है और बहुपक्षवाद और कूटनीति के मूल्य पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें