बुधवार, 28 जनवरी 2026

28 जनवरी 2026 : अंतरराष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस

अंतरराष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस
(International Data Privacy Day)

आज का दिन : 28 जनवरी 2026


  • प्रतिवर्ष 28 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को डेटा संरक्षण दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह दिवस वर्ष 2006 से मनाया जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस को मनाने का उद्देश्य डिजिटल युग में व्यक्तिगत डेटा और उसकी गोपनीयता की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • डेटा गोपनीयता दिवस सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल प्रणाली के निर्माण में सरकार, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी पर जोर देता है।
  • इसी दिन वर्ष 1981 में यूरोपीय परिषद् द्वारा ‘कन्वेंशन 108’ पर हस्ताक्षर किए गए थे, उसी की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। ‘कन्वेंशन 108’ डेटा संरक्षण पर दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय संधि है। वर्ष 2018 में इस संधि को अपडेट किया गया और अब इसे ‘कन्वेंशन 108+’ के रूप में जाना जाता है।
  • वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के चलते इस दिवस का महत्व और बढ़ जाता है।
  • भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी डिजिटलीकृत अर्थव्यवस्था है।
  • भारत में निजी डेटा को संरक्षित करने के लिए ‘डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023’ और ‘डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम 2025’ लागू हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें