शनिवार, 25 जुलाई 2026

25 जुलाई 2026 : अंतरराष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस

अंतरराष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस
(International Day on Judicial Well-being)

आज का दिन : 25 जुलाई 2026

  • प्रतिवर्ष 25 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहली बार यह दिवस 25 जुलाई 2025 को मनाया गया था।
  • यूएन ने मार्च 2025 में यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • 25 जुलाई को यह दिवस मनाने का कारण नाउरू घोषणा है। नाउरू दक्षिण प्रशांत महासागर में माइक्रोनेशिया में स्थित दुनिया का सबसे छोटा द्वीप गणराज्य है। 25 जुलाई 2024 को नाउरू घोषणा (Nauru Declaration on Judicial Well-being) को अपनाया गया था। इसके अनुसार न्यायपालिका की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और ईमानदारी के लिए न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों का मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक कल्याण जरूरी है।


  • नाउरू घोषणा और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में किए गए संकल्पों को आगे बढ़ाने के लिए 20-22 अगस्त 2025 को पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सत्यनिष्ठा एवं कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में विश्वभर के न्याय क्षेत्रों के विद्वानों ने भाग लेकर न्यायालयों में न्यायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां और प्रभावी उपाय विकसित करने पर विचार-विमर्श किया।


*अंतरराष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस-2026 का विषय/थीम*
न्याय की शुरुआत कल्याण से होती है
Justice begins with well-being

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें