शनिवार, 25 जुलाई 2026

25 जुलाई 2026 : वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेन्शन डे (विश्व डूबने से बचाव दिवस)

आज का दिन : 25 जुलाई 2026

वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेन्शन डे (विश्व डूबने से बचाव दिवस)

(World Drowning Prevention Day)


  • प्रतिवर्ष 25 जुलाई को विश्व डूबने से बचाव दिवस मनाया जाता है।
  • अप्रेल 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वल्र्ड ड्राउनिंग प्रिवेन्शन डे मनाने संबंधित प्रस्ताव पारित किया था।
  • वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेन्शन डे (World Drowning Prevention Day) मनाने का कारण इससे होने वाली जन हानि है।
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक वर्ष लगभग 3,00,000 लोगों की डूबने से मृत्यु हो जाती हैं। इनमें 82,000 बच्चे एक से 14 वर्ष की आयु के हैं। इसलिए डूबना दुनिया भर में एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। इसमें अधिकतर 1-24 वर्ष की आयु के बच्चों और युवाओं के लिए डूबना विश्व स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।
  • डूबना एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसके कारण पिछले दशक में 2.5 मिलियन से अधिक मौतें हुई हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अनजाने में हुई चोट से होने वाली मौतों में डूबना तीसरा प्रमुख कारण है। 
  • भारत में दिसंबर, 2023 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ‘डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए रणनीतिक ढांचे’ (Strategic Framework for Drowning Prevention) का अनावरण किया था।

*विश्व डूबने से बचाव दिवस-2026 का विषय/थीम*

Unite to turn the tide



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें