सोमवार, 30 अक्टूबर 2017

27 अक्टूबर, 2017 के समसामयिक समाचार

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय छोडऩे वाला पहला देश बना बुरुंडी

पूर्वी अफ्रीकन देश बुरुंडी ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय छोड़ दिया है। बुरुंडी ने न्यायालय पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि बुरुंडी में मानवता के खिलाफ अपराध हो रहे हैं।

चीन में चली दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्राम

चीन के हेबेई प्रांत के तांगशान में दुनिया की पहली हाइब्रीड इलेक्टिक ट्राम चलाई गई। इसमें हाइड्रोजन ईधन सेल का प्रयोग किया गया। एक बार 12 किलोग्राम हाइड्रोजन भरने के बाद यह 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 40 किमी चल सकती है। उत्सर्जन के रूप में इसमें केवल पानी निकलता है।

स्पेनिश राज्य कैटेलोनिया ने खुद को आजाद घोषित किया

स्पेन के दूसरे सबसे बड़े राज्य कैटेलोनिया की संसद ने खुद को एक गणराज्य घोषित करते हुए स्पेन से आजादी की घोषणा की। इस आशय के प्रस्ताव के समर्थन में 70 और विपक्ष में 10 वोट आए। वहीं दो सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहे। हालांकि 135 सदस्यीय संसद में मतदान से पूर्व विपक्षी सांसद वाकआउट कर गए।
हाल ही इस राज्य में जनमत संग्रह हुआ था, जिसमें 90 फीसदी जनता ने स्पेन से अलग होने के लिए मतदान किया था। इस राज्य में स्पेन की 16 फीसदी जनता निवास करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें