सोमवार, 30 अक्टूबर 2017

उत्तर प्रदेश में वृंदावन और बरसाना तीर्थस्थल घोषित

उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी 'वृंदावन' और राधा के जन्मस्थान 'बरसाना' को तीर्थस्थल घोषित किया है। एकीकृत उत्तर प्रदेश (यानी जब उत्तराखंड राज्य का निर्माण नहीं हुआ था) में हरिद्वार घोषित तीर्थस्थल था। अब ये दोनों स्थान प्रदेश के पहले घोषित तीर्थस्थल बन गए हैं।
दोनों स्थानों के तीर्थस्थल घोषित होने के बाद यहां अंडा, मांस, मछली और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। दोनों ही स्थानों पर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें