मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017

40वें जमनालाल बजाज फाउंडेशन पुरस्कारों का वितरण


जमनालाल बजाज फाउंडेशन की ओर से 40वें बजाज फाउंडेशन पुरस्कारों का वितरण 28 अक्टूबर को मुंबई में किया गया। समारोह में लोकोपकारी एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र के चार सफलतम व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कारों की श्रेणी में तीन राष्ट्रीय एवं एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं।
ये हुए पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रीय पुरस्कार

  • राजस्थान के ग्रामीण विकास विज्ञान समिति की सचिव शशि त्यागी को रचनात्मक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार
  • जन स्वास्थ्य सहयोग छत्तीसगढ़ को ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग हेतु पुरस्कार 
  • श्रीमती जानकीदेवी बजाज की स्मृति में स्थापित महिलाओं एवं बच्चों के विकास और कल्याण के लिए पुरस्कार नई दिल्ली की डॉ. परवीन नायर, संस्थापक न्यासी एवं अध्यक्ष, सलाम बाल ट्रस्ट - निराश्रित बच्चों के लिए परियोजना (एसबीटी) को  प्रदान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

  • भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को प्रोत्साहन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार फिलीस्तीन के गाजा स्थित अल-अक्सा विश्वविद्यालय के फ्रेंच विभाग के निदेशक डॉ. जियाद मेदोक को प्रदान किया गया।
जमनालाल बजाज के आदर्शों को साकार करने तथा भारत एवं विदेशों में गांधीवादी रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने वालों को यह संस्थान सम्मानित करता है। पुरस्कारों की स्थापना के उपरांत प्रतिवर्ष फाउंडेशन द्वारा जमनालाल बजाज की जयंती मनाई जाती है। पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और प्रत्येक श्रेणी में 10,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें