फीफा अंडर 17 फुटबॉल विश्वकप
फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की ओर से भारत में आयोजित अंडर 17 फुटबॉल विश्वकप की विजेता इंग्लैंड टीम बनी। कोलकाता में 28 अक्टूबर, 2017 को आयोजित किए मैच में पहली बार फाइनल में पहुंची अंग्रेज टीम ने स्पेनिश टीम को 5-2 से हराया। स्पेन चार बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब से वंचित रहा। ब्राजील की टीम तीसरे स्थान पर रही।
इस विश्वकप से जुड़ीं प्रमुख जानकारियां इस प्रकार हैं-
- यह भारत की धरती पर फीफा की ओर से आयोजित पहली प्रतियोगिता है।
- इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। 6 स्थानों नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गोवा, गुवाहाटी और कोच्चि में 22 दिन तक मैच हुए।
- भारत में सर्वाधिक दर्शकों का रिकॉर्ड बना। इस पूरे टूर्नामेंट को 12 लाख 39 हजार 100 दर्शकों ने देखा।
भारत ने पहली बार फीफा के किसी भी इवेंट में भाग लिया। भारत को मेजबान देश होने के नाते क्वालिफाइंग राउंड में प्रवेश मिला। युवा भारतीय खिलाडिय़ों ने भले ही कोई मैच नहीं जीता, लेकिन उन्होंने भारतीय फुटबॉल के सुनहरे भविष्य की जरूर नींव रख दी है।
- भारत की ओर से एकमात्र गोल जैक्सन सिंह ने कोलंबिया के विरुद्ध किया। फीफा के किसी भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इवेंट में यह किसी भारतीय का पहला गोल रहा।
- इंग्लैंड के स्ट्राइकर रियान ब्रूस्टर ने टूर्नामेंट में 8 गोल करके गोल्डन बूट पुरस्कार अपने नाम किया। माली के लसाना नादिए ने 6 गोल कर सिल्वर बूट और स्पेन के एबेल रुईज ने 6 गोल कर ब्रॉन्ज बूट का खिताब हासिल किया।
- इंग्लैंड के फिलिप फोडेन को टूर्नामेंट का सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने फाइनल में स्पेन के खिलाफ दो गोल दागे। उन्हें गोल्डन बॉल पुरस्कार मिला। सिल्वर बॉल स्पेनिश खिलाड़ी सर्जियो गोमेज को तथा टूर्नामेंट में सर्वाधित गोल करने वाले इंग्लिश स्ट्राइकर रेहान ब्रेस्टर को ब्रॉन्ज बॉल का पुरस्कार मिला।
गोल्डन ग्लव यानी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार ब्राजीली गोलकीपर गेब्रियल ब्राजाओ बने।
- फेयर प्ले अवार्ड ब्राजील की टीम को मिला। पूरे टूर्नामेंट में इस टीम को मात्र 4 यलो कार्ड दिखाए गए। इसी खेल भावना के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
- प. बंगाल सरकार ने फुटबॉल के विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण के लिए फीफा को राजरहाट में 15 एकड़ भूमि देने की घोषणा की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें