गुरुवार, 2 नवंबर 2017

अनुपम खेर और सायरा बानो को प्रमोद महाजन स्मृति पुरस्कार

आयोजन : 29 अक्टूबर, 2017

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और तीन तलाक के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में पहली आवाज उठाने वाली सायरा बानो को पुणे में आयोजित एक समारोह में 'प्रमोद महाजन स्मृति पुरस्कार' प्रदान किया गया।  भाजपा नेता प्रमोद महाजन की स्मृति में दिया जाने वाला यह पुरस्कार 29 अक्टूबर को प्रदान किया गया।
सायरा बानो उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने पति द्वारा तीन तलाक देने पर सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका दायर की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में मुस्लिम समाज में प्रचलित तीन तलाक की प्रथा को निरस्त करते हुए अवैध घोषित कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें