सोमवार, 6 नवंबर 2017

1 नवंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने क्रिकेट से संन्यास लिया

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 27वां टी-20 मैच खेलने के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा। इस मैच में उन्होंने 29 रन दिए पर कोई विकेट नहीं ले सके। भारतीय टीम ने नेहरा को जीत के साथ विदाई दी। भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया।
अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर आखिरी मैच खेलने वाले नेहरा ने 24 फरवरी 1999 को अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अपने करियर में 120 वनडे, 17 टेस्ट और 27 टी-20 मैच खेले।

चौथी बार जापान के प्रधानमंत्री बने शिंजो आबे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनकी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 22 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त किया। 63 वर्षीय आबे वर्ष 2006, 2012 और 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने संसद के 465 सीट वाले निचले सदन में 312 सांसदों और उच्च सदन में 242 में से 151 सांसदों का वोट हासिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें