सोमवार, 20 नवंबर 2017

10 नवंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

इजरायल में साल के सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ब्लू फ्लैग-2017' में भारत भी शामिल

इजरायल में चल रहे इस वर्ष के सबसे बड़े सैन्य में भारत भी भाग ले रहा है। तीसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ब्लू फ्लैग-2017ट में 8 देश भाग ले रहे हैं। इसमें भारत, जर्मनी, फ्रांस पहली बार शामिल हुए हैं। यह सैन्य अभ्यास ओवादा एयरबेस पर हो रहा है। इजरायली सेना ने इसे अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास बताया है। यह अभ्यास 11 दिन तक चलेगा। भारत की ओर से 15 गरुड़ कमांडो और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट शामिल हैं। सन् 2013 में पहला ब्लू फ्लैग का आयोजन किया गया था।

23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। 17 नवंबर तक चलने वाले फिल्मोत्सव के तहत 16 श्रेणियों में 53 देशों की 143 बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 93 विदेशी एवं 50 भारतीय भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।

स्क्वैश : सौरव घोषाल ने जीता सातवां खिताब

भारत के नंबर एक स्क्वेश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने जेएसडब्ल्यू सीसीआई अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश सर्किट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। उन्होंने स्विट्जरलैंड के निकोलस मुलर को हरा यह ट्राफी जीती। कोलकाता के घोषाल दुनिया के 21वें के खिलाड़ी हैं। यह उनका सातवां खिताब है।

नीति आयोग के सीईओ होंगे एनएचएआई बोर्ड में सदस्य

केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना के सुगम क्रियान्वयन के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बोर्ड को पुनर्गठित करते हुए बोर्ड में नीति आयोग के सीईओ को अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया है।
भारतमाला परियोजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत अगले पांच साल में करीब सात लाख करोड़ रुपए की लागत से 83,677 किलोमीटर हाइवे का निर्माण किया जाएगा।

देबजानी घोषी बनेंगी नैस्कॉम की पहली महिला अध्यक्ष

सॉफ्टवेयर उद्योग के संगठन नैस्कॉम (The National Association of Software and Services Companies-NASSCOM) की मान पहली बार महिला अध्यक्ष संभालेंगी। इसके संस्था ने देबजानी घोषी को नामित किया है। वे इंटेल की साउथ एशिया की मैनेजिंग डायरेक्टर रही हैं। वे मार्च में आर.चंद्रशेखर का स्थान लेंगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के पुनर्गठन को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्लूपी) के पुनर्गठन को मंजूरी दी है। इसके तहत इस कार्यक्रम को प्रतिस्पर्धात्मक और परिणामोन्मुख बनाया जाएगा ताकि आम जन को अच्छी गुणवत्ता की सेवाएं मिल सके।

कट्टरता और साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए दो नई डिवीजन सृजित

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कट्टरता यानी चरमपंथ और साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए दो नए प्रभाग (डिवीजन) काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रैडिकलाइजेशन (सीटीसीआर) और साइबर एंड इन्फॉर्मेशन सिक्यूरिटी (सीआईएस) का गठन किया है। इसमें सीटीसीआर जहां चरमपंथ और आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए तात्कालिक रणनीतियां बनाएगा वहीं सीआईएस को ऑनलाइन अपराधों और खतरों पर निगरानी रखने के लिए सृजित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें