गिरिजा देवी को मरणोपरांत सुमित्र चरत राम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका स्व. गिरिजा देवी को प्रतिष्ठित सुमित्र चरत राम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गिरिजा देवी से पहले पंडित बिरजू महाराज, पंडित जसराज, किशोरी अमोनकर, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित अन्य कलाकारों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।भारत फिर बना यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य
भारत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य फिर से निर्वाचित हो गया है। कार्यकारी बोर्ड यूनेस्को का शीर्ष निर्णायक मंडल है। पेरिस में हुए यूनेस्को के 39वें आम सम्मेलन में यह चुनाव हुआ। यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष में होता है।ग्रेटर नोएडा में जैविक कृषि विश्व कुंभ-2017 का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में जैविक कृषि विश्व कुंभ-2017 (आर्गेनिक वल्र्ड कांग्रेस) का उद्घाटन हुआ। 9 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में विश्व के 110 देशों के 1400 प्रतिनिधि और 2000 भारतीय प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। जैविक खेती से जुड़ा यह आयोजन तीन साल में एक बार होता है। पिछला कुंभ 2014 में इस्तांबुल में हुआ था। भारत में इसका आयोजन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग मूवमेंट्स (आईफोम) और आर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओएफआई) मिलकर कर रहा है। इस आयोजन में भारत के 15 राज्यों से 55 बीज समूहों द्वार 4000 प्रकार के बीजों की प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे।बिहार में तीसरे कृषि रोडमैप का लोकार्पण
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार में तीसरे कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि से संबंधित 9 योजनाओं की नींव रखी। इनमें चार जल प्रबंधन से जुड़ी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जल प्रबंधन के लिए सही प्रयास किया गया तो अगली हरित क्रांति का गौरव इस धरती को मिल सकता है।13वीं हिमाचल विधानसभा के लिए 75 प्रतिशत मतदान हुआ
हिमाचल विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। 13वीं विधानसभा की 68 सीटों के लिए लोगों ने मताधिकार का कीर्तिमान रचा। मतगणना 18 दिसंबर को होगी।आपदा राहत पर भारत फेसबुक का पहला साझीदार देश बना
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावशाली तरीके से निपटने के लिए अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और सीड नामक संगठन से साझेदारी की है। यह ऐसा उपकरण है जो आपदा राहत के लिए काम करने वाली एजेंसियों के लिए प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रभावशाली तरीके से काम करेगा।केन्द्र मंत्री किरण रिजिजू ने एनडीएमए और फेसबुक की ओर से आयोजित 'इंडिया डिजास्टर रिस्पांस समिट' में यह घोषणा की। फेसबुक के साथ आपदा राहत पर करार करने वाला भारत पहला देश है। इसके लिए शुरुआत असम और उत्तराखंड से की जाएगी। फेसबुक रीयल टाइम आंकड़ों के साथ ही आपदा के नक्शे भी साझा करेगा।
कोलकाता और बांग्लादेश के खुलना के बीच 'बंधन एक्सप्रेस' ट्रेन शुरू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए क्रास कंट्री रेल सेवा के तहत 'बंधन एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बांग्लादेश के औद्योगिक शहर खुलना के बीच चलाई गई है। इस अवसर पर बांग्लादेश के दो रेल पुलों द्वितीय भैरव व तितास का भी उद्घाटन हुआ।उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका और कोलकाता के बीच मैत्री एक्सप्रेस पहले से ही चल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें