पंकज आडवाणी ने जीती आईएसएसएफ विश्व बिलियर्डस चैंपियनशिप
17वां खिताब जीतकर किसी भी खेल में सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
कतर की राजधानी दोहा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व बिलियर्डस चैंपियनशिप-2017 का खिताब भारत के पंकज आडवाणी ने जीत लिया। आडवाणी का यह 17वां विश्व खिताब है। इसके खिताबी जीत के साथ ही वे किसी भी खेल में सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के माइक रसेल को हराया।11वां हीरो वुमन इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट फ्रांस की केमिली शेवलियर ने जीता
गुरुग्राम में आयोजित 11वां हीरो वुमन इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब फ्रांस की केमिली शेवलियर ने जीत लिया है। उन्होंने डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 204 का स्कोर कर यह खिताब जीता। भारत की वाणी कपूर 7वें और गत चैंपियन अदिति अशोक 17वें स्थान पर रहीं।पंजाब के संगरूर में सुनाम रेलवे स्टेशन का नाम अब 'सुनाम ऊधम सिंह वाला' होगा
पंजाब के संगरूर में सुनाम रेलवे स्टेशन का नाम अब अमर शहीद ऊधम सिंह के नाम पर कर दिया गया है। रेलवे ने इसके आदेश जारी करते हुए इस स्टेशन को 'सुनाम ऊधम सिंह वाला' नाम दिया है। राज्य सरकार ने करीब 12 वर्ष पहले ही ऊधम सिंह के पैतृक शहर के नाम के साथ ऊधम सिंह वाला जोडऩे को मंजूरी दी थी।चीन प्रशासित हांगकांग ने आसियान देशों से सीधे व्यापार करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए
चीन द्वारा प्रशासित हांगकांग ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार और निवेश का समझौता किया है। इस समझौते को चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। समझौता 1 जनवरी, 2019 से लागू होने की संभावना है। इसके तहत हांगकांग आसियान के दस देशों (इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैण्ड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कम्बोडिया) के साथ सीधे कारोबार करेगा।मनीला (फिलीपींस) में आसियान की 50वीं वर्षगांठ पर रात्रिभोज में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन - The Association of Southeast Asian Nationsय) की 50वीं वर्षगांठ पर फिलीपींस के मनीला में आयोजित रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी प्रधानमंत्री ली कछयांग से मुलाकात की। आसियान की परंपरा के अनुसार सभी नेताओं ने फिलीपींस का राष्ट्रपति परिधान बारोंग तागालोंग पहना हुआ था। इन कढ़ाईदार कमीजों को फिलीपींस के प्रसिद्ध डिजाइनर अलबर्ट अंद्रादा ने डिजाइन किया है।प्रधानमंत्री मोदी यहां 15वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 12वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें