एटीपी नाक्सविले चैलेंजर टूर्नामेंट : लिएंडर पेस और पूरज राजा की जोड़ी ने जीता पहला खिताब
अमेरिका में आयोजित एटीपी नाक्सविले चैलेंजर टूर्नामेंट को भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा की जोड़ी ने जीत लिया है। यह इस जोड़ी का पहला खिताब है। उन्होंने फाइनल में अमेरिकन-ऑस्ट्रेलियन जोड़ी जेम्स केरैटानी और जॉन पेट्रिक स्मिथ को हराया।लंदन में स्वामी विवेकानन्द की शिष्या सिस्टर निवेदिता के घर को मिली विशेष पहचान
स्वामी विवेकानन्द की शिष्या सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती पर लंदन में उनके घर को विशेष पहचान मिली है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां उनके घर के बाहर विशेष पहचान वाली नीले रंग की नाम पट्टिका का अनावरण किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1898 में भारत आने से पहले निवेदिता दक्षिण-पश्चिम लंदन के विंबलडन हाई स्ट्रीट स्थित इसी मकान में रहती थीं। भारत से लौटने के बाद भी जनवरी, 1902 तक वह इसी जगह रही थीं।वैश्विक चावल अनुसंधान केंद्र को प्रधानमंत्री ने सौंपे धान की दो प्रजातियों के बीज, मोदी के नाम पर एक प्रयोगशाला का नामकरण
फिलीपींस के लॉस बानोस में स्थित वैश्विक चावल अनुसंधान केंद्र (आईआरआरआई) के जीन बैंक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धान की दो प्रजातियों के बीज सौंपे। प्रधानमंत्री ने उनके ही नाम पर रखी गई एक प्रयोगशाला 'नरेंद्र मोदी रेसिलयेंट राइस फील्ड लेबोरेट्री' का उद्घाटन किया।उल्लेखनीय है कि गत जुलाई में केंद्र सरकार ने वाराणसी में आईआरआरआई का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। फिलीपींस में आईआरआरआई के मुख्यालय से बाहर यह पहला शोध केंद्र होगा।
फिलीपींस की राजधानी मनीला में 31वें आसियान शिखर सम्मेलन की शुरुआत, रामायण का मंचन हुआ
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला में 31वें आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन -The Association of Southeast Asian Nations) शिखर सम्मेलन की शुरुआत विभिन्न देशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण के विभिन्न कालखंडों का मंचन प्रस्तुत किया गया। आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस मौके पर मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस साल आसियान 50वीं वर्षगांठ मना रहा है।भारत युवा विकास सूचकांक एवं रिपोर्ट 2017 जारी
तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदूर में स्थित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान ने युवा विकास सूचकांक एवं रिपोर्ट 2017 जारी की है। इस रिपोर्ट को केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने जारी किया। संस्थान ने 2010 में इस पहल की शुरुआत की थी जो कि 2017 में भारत युवा विकास सूचकांक के तौर पर सामने आयी है। इस सूचकांक के जरिये लचर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की पहचान आसानी से हो सकेगी। राज्यों में युवाओं के विकास को प्रभावित करने वाले पहलुओं को चिन्हित किया जाएगा और नीति निर्माताओं को जिन क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।सूचकांक को तैयार करते समय राष्ट्रीय युवा नीति 2014 (भारत) के अनुसार युवा की परिभाषा और कॉमनवेल्थ की विश्व युवा विकास रिपोर्ट (15-29 वर्ष) के साथ-साथ वैश्विक तुलना के लिए कॉमनवेल्थ सूचकांकों का प्रयोग किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें