रविवार, 26 नवंबर 2017

14 नवंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

सऊदी अरब ने योग को खेल का दर्जा दिया, नोफा मारवाई बनीं देश की पहली योग प्रशिक्षक

सऊदी अरब सरकार ने योग को खेल का दर्जा देते हुए नोफा मारवाई को देश की पहली आधिकारिक योग प्रशिक्षक का दर्जा दिया है। अब अन्य खेलों के समान योग का लाइसेंस लेकर योग सिखाया जा सकेगा। नोफा मारवाई 19 वर्ष की उम्र से सऊदी अरब में योग का प्रचार कर रही हैं। सन् 2010 में नोफा मारवाई को सऊदी अरब की पहली सर्टिफाइड योग और आयुर्वेद प्रशिक्षक का दर्जा दिया गया था।

रसगुल्ले का जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग पश्चिम बंगाल को मिला, ओडिशा का तर्क खारिज

बौद्धिक संपदा कार्यालय ने रसगुल्ले का जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग (जीआई टैग) यानी भौगोलिक पहचान पश्चिम बंगाल को दिया है। यह लड़ाई दो राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच चल रही थी। बंगाल का तर्क था कि 1868 में कोलकाता के बागबाजार में नोबीन चंद्र दास हलवाई की दुकान थी। उन्होंने ही रोसोगुल्ला यानी रसगुल्ला नाम की मिठाई तैयार की। वहीं ओडिशा के अनुसार 13वीं सदी से ही पुरी के भगवान जगन्नाथ को इसका प्रसाद खीर मोहन के रूप में लगाया जा रहा है।
प. बंगाल की जीत इसलिए हुई कि बंगाल का रसगुल्ला पूरा सफेद और छोटा होता है, वहीं खीरमोहन कुछ पीले रंग का होता है। अब प. बंगाल की सरकार इसे राज्य के इंटरनेशनल फूड ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करेगी।

आसियान देशों के नेता आगामी गणतंत्र दिवस पर 'भारत-आसियान विशेष शिखर सम्मेलन' के लिए आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में आयोजित भारत-आसियान सम्मेलन में पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा। उन्होंने आतंकवाद पर जहां पाकिस्तान को घेरा वहीं दक्षिण चीन सागर पर चीन को सख्त संदेश दिया। उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस पर आसियान के सभी 10 देशों (इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैण्ड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और  कम्बोडिया) के नेताओं को भारत-आसियान विशेष शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें