जिम्बाब्वे में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे घर में नजरबंद
जिम्बाब्वे में सेना ने तख्तापलट करते हुए राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को घर में नजरबंद कर दिया। सेना ने इसे रक्तहीन सुधार बताया है। सेना ने राजधानी हरारे की सड़कों पर टैंकों से कब्जा कर लिया है। इस तख्तापलट में उनके दाएं हाथ माने जाने वाले इमर्सन मनंगावा का हाथ माना जा रहा है।उल्लेखनीय है कि सन् 1980 में ब्रिटेन से जिम्बाब्वे से आजाद होने के बाद से मुगाबे सत्ता पर काबिज हैं। वे सन् 1987 तक प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने संविधान में संशोधन किया और राष्ट्रपति बने।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें