सोमवार, 6 नवंबर 2017

30 अक्टूबर, 2017 के समसामयिक समाचार

इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटीलोनी की भारत यात्रा, छह क्षेत्रों में समझौते

इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटीलोनी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रेलवे, निवेश, ऊर्जा, व्यापार, सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में छह करार किए। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ साझा बयान जारी किया। जेंटीलोनी से पहले 2007 में इटली के तत्कालीन प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्र पर आए थे। आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में दोनों के बीच 8.79 अरब डॉलर का कारोबार हुआ। भारत से इटली को 4.90 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, वहीं उसने इटली से 3.89 अरब डॉलर का आयात किया।
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय यूनियन में इटली भारत का पांचवां बड़ा साझीदार है।

लुईस हैमिल्टन ने चौथी बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता

ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने चौथी बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। मैक्सिको ग्रा.प्री. में हालांकि वे नौवें स्थान पर रहे लेकिन फिर भी चौथी बार विजेता बन गए। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले वे ब्रिटेन के पहले रेसर हैं। इस प्रतियोगिता में वे वीटल से टकराकर नौवें स्थान पर रहे थे।

सऊदी अरब ने महिलाओं को स्टेडियम में जाने की अनुमति प्रदान की

सऊदी सरकार ने देश के तीन बड़े शहरों रियाद, जेद्दाह और दमाम के स्टेडियमों में महिलाओं को खेल देने की अनुमति प्रदान की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे स्टेडियम में खेल सकेंगी या नहीं। यह अनुमति अगले वर्ष से लागू होगी। यह ऐतिहासिक फैसला युवराज मुहम्मद बिन सलमान के समाज को आधुनिक बनाने और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के अभियान के तहत किया गया है। हाल ही सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने का अधिकार दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें