सोमवार, 6 नवंबर 2017

30 अक्टूबर, 2017 को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां

एपी महेश्वरी ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च के डीजी नियुक्त

1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारी एपी महेश्वरी को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर 28 फरवरी, 2021 तक बने रहेंगे। उन्होंने मीरन सी बोरवांकर का स्थान लिया है। महेश्वरी अब तक सीमा सुरक्षा बल में विशेष निदेशक के पद पर तैनात थे।

रेलवे अधिकारी विक्रम सिंह राष्ट्रपति के निजी सचिव नियुक्त

इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के 1997 बैच के अधिकारी विक्रम सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्त दो साल की अवधि के लिए की गई है।

रेलवे में पांच नए महाप्रबंधकों की नियुक्ति

केंद्र सरकार ने विश्वेश चौबे को उत्तर रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त किया है। वे जम्मू-कश्मीर और दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों का कार्य देखेंगे। उन्होंने आरके कुलश्रेष्ठ का स्थान लिया है।
वहीं दक्षिण रेलवे में आरके कुलश्रेष्ठ को महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्टिकल इंजीनियर्स के अधिकारी अजय विजयवर्गीय अब कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक होंगे।
वाराणसी स्थित डीजल लोकोमोटिव वक्र्स के महाप्रबंधक पद पर रश्मी गोयल की नियुक्ति की गई है। वे इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस की अधिकारी हैं।
इसी प्रकार गुवाहाटी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे (निर्माण) के महाप्रबंधक पद पर इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस के एनके प्रसाद की नियुक्ति की गई है।

योगेश चंदर मोदी ने संभाला एनआईए के महानिदेशक का कार्यभार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में आईपीएस अधिकारी योगेश चंदर मोदी ने कार्यभार संभाल लिया है। वे असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने शरद कुमार का स्थान लिया। मोदी को 2001 में पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस और 2008 में राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें