गुरुवार, 9 नवंबर 2017

4 नवंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

नई दिल्ली में 'वर्ल्ड फूड इंडिया-2017' में 918 किलो खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड बना

भारत में पहली बार हो रहे 'वर्ल्ड फूड इंडिया-2017' में 918 किलो खिचड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। नई दिल्ली के इंडिया गेट लॉन में आयोजित इस महोत्सव में यह खिचड़ी प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर की देखरेख में तैयार हुई। इस खिचड़ी में 120 किलो चावल, 45 किलो मूंग की दाल, तीन किलो घी, डेढ़ किलो नमक व 700 लीटर पानी का उपयोग किया गया। इसके अलावा इसमें ज्वार, रागी, गाजर, हल्दी व तड़का लगाने के लिए जीरा और करी पत्ता का इस्तेमाल किया गया। इस खिचड़ी का स्वाद 10 हजार से अधिक लोगों ने चखा।

गोल्फर अदिति अशोक ने अबु धाबी में जीता फातिमा बिन मुबारक महिला ओपन खिताब

भारत की युवा महिला गोल्फर अदिति अशोक ने अबु धाबी में आयोजित फातिमा बिन मुबारक महिला ओपन खिताब जीत लिया है। यह पिछले 12 महीने में उनका तीसरा खिताब है। इससे पूर्व उन्होंने हीरो इंडियन ओपन और कतर महिला ओपन गोल्फ खिताब जीता था।

बेल्जियम ओपन टेबल टेनिस : अचंत शरत कमल और जी. साथियान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

बेल्जियम के दे हान में आयोजित बेल्जियम ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारत के अचंत शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने बेल्जियम ओपन टेबल टेनिस 2017 चैलेंज टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने जर्मनी के पैटिक फ्रांजिस्का और रिकाडरे वाल्दर की जोड़ी को हराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें