भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है। जापान के काकमिगहारा में हुए फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को मात दी। कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में चीन को 5-4 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2018 में लंदन में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। इससे पूर्व भारतीय महिला टीम ने 2004 में एशिया कप जीता था। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जीत की नायिका गोलकीपर सविता और रानी रहीं। सविता ने जहां प्रतिद्वंद्वी टीम के एक गोल को नाकाम किया वहीं हरियाणा की रानी ने सेडन डेथ में गोल दाग कर टीम को चैंपियन बना दिया।
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशिया कप

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें