विष्णु वर्धन और श्रीराम बालाजी ने जीता शेनजेन टेनिस टूर्नामेंट
चीन के शेनजेन में आयोजित शेनजेन टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग का खिताब भारत के विष्णु वर्धन और एन. श्रीराम बालाजी ने जीत लिया है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिसेक और जैक्सन विथ्रो की जोड़ी को हराया। खिताब जीतने से दोनों खिलाडिय़ों को अलग-अलग 90 रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि के तौर पर लगभग तीन-तीन लाख रुपये मिले।शिव कपूर ने जीता पैनासोनिक ओपन गोल्फ इंडिया टूर्नामेंट खिताब
भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने पैनासोनिक ओपन गोल्फ इंडिया टूर्नामेंट जीत लिया है। यह देश में उनका पहला एशियाई टूर और सत्र का दूसरा खिताब है। उन्होंने इस सत्र में अप्रैल में यींगदर हेरीटेज ओपन जीता था और थाईलैंड ओपन में दूसरे स्थान पर रहे थे। कपूर ने अपना पहला एशियाई टूर खिताब (वॉल्वो मास्टर्स ऑफ एशिया) 2005 में जीता था।बेल्जियम के राजा फिलिप और महारानी मथिल्डा भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
बेल्जियम के राजा फिलिप और महारानी मथिल्डा भारत की यात्रा पर 5 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचे। उनकी यह सरकारी यात्रा एक सप्ताह की है। उनके साथ एक विशाल व्यापारिक दल आया है जिसमें 90 कंपनियों के सीईओ और एक दर्जन से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि बेल्जियम भारत का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। भारत यूरोपीय संघ के बाहर बेल्जियम का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार भी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें