भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार रैंकिंग में टॉप-10 में, पुरुष टीम छठे स्थान पर
13 साल बाद एशिया कप महिला हॉकी टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम टॉप-10 में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने दो स्थानों की छलांग लगाई और अब वह दसवें नंबर पर है। यह टीम की ऑल टाइम बेस्ट रैंकिंग है। इससे पहले सन् 2010 में 11वीं रैंकिंग थी।एफआईएच की रैंकिंग में नीदरलैंड पहले, इंग्लैंड दूसरे और अर्जेंटीना की महिला टीम तीसरे नंबर पर काबिज है।
पुरुष टीमों में ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना प्रथम, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और बेल्जियम तीसरे स्थान पर है। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम छठे स्थान पर है। इस भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी एशिया कप जीता है।
आईएएस अधिकारी हसमुख अढिय़ा नए वित्त सचिव नियुक्त
गुजरात कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हसमुख अढिय़ा नए वित्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। पिछले महीने अशोक लवासा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अढिय़ा को वित्त सचिव नियुक्त किया है। अढिय़ा अभी राजस्व सचिव थे।जर्मनी के बॉन में जलवायु सम्मेलन शुरू, फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनिमारामा कर रहे अध्यक्षता
जर्मनी के बॉन में 12 दिवसीय जलवायु सम्मेलन का आगाज हो गया है। उद्घाटन संबोधन में सम्मेलन के अध्यक्ष फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनिमारामा ने कहा कि हमें पेरिस समझौते को लागू करने के लिए वैश्विक सर्वसम्मति बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते इंसान को तूफान, जंगल की आग, सूखा, बाढ़ और खाद्य सुरक्षा के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।उल्लेखनीय है कि हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पेरिस समझौते से हटने की घोषणा की है। सन् 2015 में हुए पेरिस समझौते में ग्लोबल वार्मिंग को दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रखने की बात कही गई है।
केन्द्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा पहले दिन कश्मीर में 12 प्रतिनिधिमंडलों से मिले
भारत सरकार की ओर से कश्मीर में शांति के लिए नियुक्त केन्द्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने पहले दिन 12 प्रतिनिधिमंडलों से मुकालात की। इनमें कोई राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल नहीं था। मिशन कश्मीर को शुरू करते हुए उन्होंने यहां सबसे पहले मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान और एसएसपी श्रीनगर समेत कुछ वरिष्ठ नागरिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की।पनामा पेपर्स की तरह पैराडाइज पेपर्स मामला सामने आया, काला देश टैक्स हैवन देशों में रखने के मामले में भारत के 714 लोगों के नाम
पनामा पेपर्स मामले के बाद अब जर्मनी के ही 'जीटॉयचे साइटुंग' नामक अखबार ने इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (आईसीआईजे) की खोजी रिपोर्ट छापी है। इसमें विश्व के 180 देशों के नागरिकों द्वारा अपना काला धन टैक्स हैवन देशों में जमा रखने को लेकर रैंकिंग दी गई है। भारत की रैंक 19वीं है। इनमें राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के साथ ही बॉलीवुड और कई कंपनी समूहों से जुड़े नामों का खुलासा किया गया है। आईसीआईजे ने विश्व की 96 समाचार संस्थाओं के साथ मिलकर यह भंडाफोड किया है। इसके जरिये कुल 1.34 करोड़ दस्तावेज लीक हुए हैं।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि भारत सरकार ने इस मामले में जांच की जिम्मेदारी कई एजेंसियों के समूह को सौंप दी है। इसकी अध्यक्षता सीबीडीटी के चेयरमैन करेंगे। समूह में सीबीडीटी, ईडी, आरबीआइ और एफआईयू के प्रतिनिधि होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें