शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

17 नवंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की रेटिंग 'बीएए3' से बढ़ाकर 'बीएए2' की

भारत में नोटबंदी, जीएसटी जैसे आर्थिक सुधारों के कारण विकास की संभावनाएं बेहतर बताते हुए अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की रेटिंग 'बीएए3' से बढ़ाकर 'बीएए2' की है। भारत इस श्रेणी में सबसे बड़ा देश है। चीन तीन रैंक और अमेरिका 7 रैंक आगे है। इससे पूर्व 1988 में भारत को ए2 रैंकिंग दी गई थी, जो मौजूदा रैंकिंग से ज्यादा है।
एजेंसी की ओर से दी गई इस रेटिंग का मतलब है कि यहां निवेश में जोखिम कम है। इस रेटिंग के बाद कंपनियों को विदेश से निवेश जुटाने में मदद मिलेगी।

जर्मनी के बॉन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण परिवर्तन वार्ता में जैविक ईंधन पर भारत समेत 19 देशों में बनी सहमति

जर्मनी के बॉन शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण परिवर्तन वार्ता में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए भारत समेत 19 देशों ने जैविक ईंधन के इस्तेमाल पर सहमति जताई है। इसके तहत विकसित देश सन् 2030 तकऔर बाकी दुनिया सन् 2050 तक कोयले का इस्तेमाल बंद कर देंगी। सहमति जताने वाले देशों में भारत, अर्जेटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, मिस्र, फिनलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया, इटली, मोरक्को, मोजांबिक, नीदरलैंड्स, पैरागुए. फिलीपींस, स्वीडन, ब्रिटेन और उरुगवे शामिल हैं। इसी के साथ 12 दिन की वार्ता का समापन हुआ।

एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष एजेंसी फोरम की 24वीं बैठक बेंगलूरु में सम्पन्न, छोटे उपग्रहों के निर्माण पर बल

सन् 2007 के बाद हुई एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अंतरिक्ष एजेंसी फोरम (एपीआर सैफ) की 24वीं बैठक बेंगलूरु में सम्पन्न हुई। इस चार दिवसीय सम्मेलन में सदस्य देशों ने छोटे उपग्रहों के निर्माण पर बल दिया। इस बार बैठक में प्रमुख रूप से जापान, रूस, फ्रांस और इजरायल के अलावा दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया के अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख बैठक में शामिल हुए। जापानी अंतरिक्ष यात्रियों चाकी मुकाई और कोइची वाकाता भी सम्मेलन में शामिल हुए।

62वीं राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती स्पर्धा : दिव्या काकरान और साक्षी मलिक ने जीता स्वर्ण पदक

इंदौर में 62वीं राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में दिव्या काकरान ने 68 किग्रा वर्ग और साक्षी मलिक ने 62 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। दिव्या का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह पहला पदक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें