चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब भारत की सुंदरी मानुषी छिल्लर ने जीत लिया है। मूलत: हरियाणा की मानुषी ने दुनिया की 108 सुंदरियों को हराया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं। पिछले साल की मिस वल्र्ड स्टीफेनी डेल वेले ने मानुषी को ताज पहनाया।
मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय सुंदरी रीता फारिया हैं जिन्होंने 1966 में यह खिताब अपने नाम किया था। साल 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड और 1997 में डायना हेडन बनीं थी। सन् 1999 में युक्ता मुखी और 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें