शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

19 नवंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

दिल्ली हाफ मैराथन : इथोपिया के बरहानु लेगीज ने पुरुष और अल्माज अयाना ने जीता महिला खिताब

दसवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के पुरुष और महिला खिताब इथोपिया के एथलीटों ने जीत लिए हैं। पुरुष वर्ग में बरहानु लेगीज और महिला वर्ग में अल्माज अयाना ने खिताब जीता। भारतीय पुरुषों में नितेन्द्र सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं भारतीय महिलाओं में सूर्या प्रथम स्थान पर रहीं।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 33वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स शुरू

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 33वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में पांच राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे। इनमें अंडर-16 शॉटपुट में उत्तराखंड के आदिश घिल्डियाल ने 18.05 मीटर की थ्रो के साथ, अंडर-18 पोल वॉल्ट में हरियाणा के प्रशांत सिंह कन्हैया ने 4.75 मीटर की छलांग लगाकर, अंडर-14 हाई जंप में हरियाणा के विजय मालिक ने 1.93 मीटर की ऊंचाई के साथ, अंडर-16 के 200 मीटर सेमीफाइनल में दिल्ली के निसार अहमद ने और लड़कियों की अंडर-18 की 3000 मीटर रेस में हिमाचल प्रदेश की सीमा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

दिल्ली में खुला भारत का पहला मैडम तुसाद संग्रहालय

नई दिल्ली। प्रसिद्ध मैडम तुसाद के भारत के पहले दिल्ली स्थित संग्रहालय को लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। मोम से बने पुतलों का यह संग्रहालय कनॉट प्लेस स्थित रीगल बिल्डिंग के दो फ्लोर में बनाया गया है। मोम के पुतले बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर मैडम तुसाद का 23वां और भारत में पहला संग्रहालय आधिकारिक रूप से एक दिसंबर को खुलने जा रहा है।

देश में पहली बार वोटर को गूगल से जोडऩे की कवायद शुरू, दिल्ली चुनाव आयोग की पहल

दिल्ली चुनाव आयोग ने देश में पहली बार मतदाताओं को गूगल से जोडऩे की कवायद शुरू की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 विधानसभा क्षेत्रों पटपडग़ंज, रोहिणी, बादली, मटियामहल और मालवीय नगर को चुना गया है। इसके तहत मतदाता का नाम, पूरा पता, पोस्ट ऑफिस, घर के पास किसी लैंडमार्क को गूगल में दर्ज किया जाएगा। इससे मतदाता कोई भी पहचानपत्र दिखाकर मतदान कर सकेगा। वोटिंग लिस्ट अपडेटिंग का काम भी ऑनलाइन हो सकेगा।

अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन : गर्ल्स सिंगल्स का खिताब पुलेला गोपीचंद की बेटी ने जीता

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित अंडर 19वीं राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के गर्ल्स सिंगल्स का खिताब गायत्री ने जीत लिया है। फाइनल में गायत्री ने पूर्वा भावे को हराया। वे अपने समय के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी रहे पुलेला गोपीचंद और पीवी लक्ष्मी की पुत्री हैं। यह भी संयोग ही है कि सन् 1991 में पहले जूनियर नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में गायत्री की मां पीवी लक्ष्मी ने यह खिताब जीता था। लक्ष्मी ने यह खिताब 16 की उम्र में तो गायत्री ने मात्र 14 साल की उम्र में यह खिताब जीता है।

अफगानिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट खिताब

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब अफगानिस्तान की टीम ने जीत लिया। अफगानिस्तान के 249 रनों के जवाब में पाक टीम 63 रन पर ही सिमट गई। अफगान टीम ने फाइनल में पाकिस्तानी टीम को 185 रन से हराया। इकराम फैजी को मैन ऑफ द मैच और महुजीब जार्डन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें