15वें वित्त आयोग का गठन, एन.के. सिंह बने अध्यक्ष
केन्द्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग का गठन करते हुए एन.के. सिंह को अध्यक्ष बनाया है। एन.के. सिंह योजना आयोग के पूर्व सदस्य रहे हैं। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनूप सिंह आयोग के सदस्य बनाए गए हैं।आयोग अपनी रिपोर्ट अक्टूबर, 2019 तक सौंपेगा। इसकी सिफारिशें 1 अप्रेल, 2020 से पांच साल के लिए लागू होंगी।
भारत व रूस में आतंकरोधी समझौता
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रूस यात्रा के दौरान मॉस्को में दोनों के मध्य आतंकरोधी समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता अक्टूबर, 1993 में हुई संधि का नया रूप है। दोनों देशों के बीच तय हुआ कि आतंकवाद से लडऩे के लिए सूचनाओं के आदान प्रदान के साथ पुलिस बलों को प्रशिक्षण देने का काम तेजी से किया जाएगा।महात्मा गांधी पीस एंड सर्विस पुरस्कार स्वामी चिदानंद को
हरिजन सेवक संघ व ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस की ओर से शांति व सेवा के लिए दिया जाने वाला लाइफ टाइम महात्मा गांधी पीस एंड सर्विस पुरस्कार परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज को दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।तुर्की इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ईशान खट्टर को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
तुर्की में चल रहे इंटरनैशनल बोस्फोरस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर को अपनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। यह फिल्म ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी ने बनाई है। मजीदी की भी यह पहली भारतीय फिल्म है। फिल्म 2018 की शुरुआत में रिलीज होगी।दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले-नेल-पीटर्स बनीं मिस यूनिवर्स
लास वेगास में आयोजित 66वीं मिस यूनिवर्स-2017 प्रतियोगिता का खिताब दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले-नेल-पीटर्स ने जीत लिया है। प्रतियोगिता में दुनिया की 92 सुंदरियों ने भाग लिया। भारत की ओर से श्रद्धा शशिधर ने भाग लिया, लेकिन वे प्रथम 10 में भी स्थान नहीं बना सकीं।ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अभिनेत्री मेगन से सगाई की
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कल से सगाई कर ली है। दोनों अगले साल शादी करेंगे।डॉ. श्याम अग्रवाल दिवालिया कानून समिति के सदस्य मनोनीत
भारत सरकार ने डॉ. श्याम अग्रवाल को दिवालिया कानून समिति का सदस्य मनोनीत किया है। डॉ. अग्रवाल भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दिवालिया कानून समिति विभिन्न स्टेक होल्डर्स से इन्सोल्वेंसी एवं बैंकरप्सी कोड 2016 में निर्धारित प्रक्रियाओं में सुधार के लिए प्राप्त सुझावों का मूल्यांकन करके सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।पंकज आडवाणी ने जीती आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप
भारत के स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने कतर की राजधानी दोहा में आयोजित आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप जीत ली है। आडवाणी ने ईरान के आमिर सरखोश को 8-2 से हराया। आडवाणी का यह 18वां वल्र्ड टाइटल है। स्नूकर के इस मुख्य फॉर्मेट में उनका यह तीसरा खिताब है।इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कार : पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बिजनेस मैन संजीव गोयनका के द्वारा देश में खेलों के विकास को समर्थन देने के तहत 'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स' के तहत दिया गया है। आइसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला टीम को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया।पुरस्कार इस प्रकार हैं-
- एकल खेल में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी- किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन)
- एकल खेल में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी- पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
- टीम खेल में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी- रविचंद्रन अश्विन (क्रिकेट)
- टीम खेल में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी- मिताली राज (क्रिकेट)
- साल की सर्वश्रेष्ठ टीम- भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच- बिस्वेश्वर नंदी (जिम्नास्टिक)
- वर्ष की उभरती हुई महिला खिलाड़ी- अदिति अशोक (गोल्फ)
- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए पुरुष खिलाड़ी- नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
- वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष पैरा खिलाड़ी- देवेंद्र झाझरिया (एथलेटिक्स)
- वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा खिलाड़ी- दीपा मलिक (एथलेटिक्स)
फ्रांस ने 10वीं बार जीता डेविस कप, ब्रिटेन के रिकॉर्ड की बराबरी की
टेनिस का विश्व कप कहलाने वाले डेविस कप को फ्रांस ने जीत लिया है। फ्रांस ने इसे 10वीं बार जीता है। 16 साल बाद चैंपियन बनी फ्रांस की टीम ने बेल्जियम को हराकर यह खिताब जीता। पुरुषों की इस टेनिस प्रतियोगिता को रिकॉर्ड 10 बार ब्रिटेन ने जीता है। अब फ्रांस ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। डेविस कप एक अंतर्राष्ट्रीय पुरुष टेनिस स्पर्द्धा है। डेविस कप प्रतिवर्ष नॉक आउट ढंग से खेला जाता है।डाक विभाग ने जारी किए महाभारत के 18 दिनों पर 18 डाक टिकट
भारतीय डाक विभाग की ओर से महाभारत पर आधारित देश की पहली डाक टिकट शीट का विमोचन केंद्रीय दूरसंचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। महाभारत का युद्ध 18 दिनों तक चला था, इसी तर्ज पर 18 डाक टिकटों की शीट जारी की गई है। इसका मूल्य 430 रु. रखा गया है।पोप फ्रांसिस म्यांमार दौरे पर यंगून पहुंचे, म्यांमार की यात्रा करने वाले पहले पोप
कैथोलिक ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की म्यांमार यात्रा शुरू हो गई है। वे पहले पोप हैं जो इस देश का दौरा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा रोहिंग्या मुसलमानों के रखाइन प्रांत से पलायन के बाद विषम परिस्थिति के बीच हो रहा है।आईटीटीएफ स्पेनिश ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट : साथियान ने जीता स्वर्ण पदक
भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान गणासेकरन ने आईटीटीएफ स्पेनिश ओपन टूर्नामेंट-2017 में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जापान के काजुहीरो योशिमुरा को हराया। महिला युगल वर्ग में भारतीय जोड़ी मणिका बत्रा और मोउमा दास ने रजत पदक जीता। साथियान का यह करियर का दूसरा सबसे बड़ा खिताब है। दो साल पहले उन्होंने आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर बेल्जियम ओपन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।विश्व स्वास्थ्य संगठन के उपमहानिदेशक पद पर सौम्या स्वामीनाथन की नियुक्ति को मंजूरी, पहली भारतीय होंगी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के उपमहानिदेशक पद पर सौम्या स्वामीनाथन की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की समिति ने 1 दिसंबर, 2017 से 18 नवंबर, 2019 तक नया कार्यभार संभालने के लिए स्वामीनाथन के कैडर क्लीयरेंस पर मुहर लगा दी। वर्तमान में डॉ. सौम्या भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की प्रमुख और स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की सचिव हैं। वे एचआईवी और तपेदिक की प्रमुख शोधकर्ता रही हैं।सौम्या देश में हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन की पुत्री हैं। डब्ल्यूएचओ में दूसरे सबसे बड़े पद पर सौम्या की नियुक्त की घोषणा 3 अक्टूबर को की गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें