एशियाई मैराथन में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने गोपी थोनाकल
चीन के डोंगुआन में आयोजित एशियन मैराथन प्रतियोगिता के 16वें सीजन में भारत के गोपी थोनाकल ने स्वर्ण पदक जीता है। वे इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं। उन्होंने अपनी दौड़ 2 घंटे 15 मिनट 42 सैकंड में पूरी की।भारत ने जीता एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों का खिताब
ईरान के गोरगान में आयोजित एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों महिला व पुरुष के खिताब भारतीय टीम ने जीत लिए हैं। महिला वर्ग में जहां फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया, वहीं पुरुष टीम ने पाकिस्तान को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में जापान, ईरान, इराक, तुर्कमेनिस्तान, थाईलैंड और अफगानिस्तान ने भी भाग लिया।विश्व युवा महिला मुक्केबाजी : भारत पहली बार ओवरऑल चैंपियन, 5 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते
देश में पहली बार आयोजित हुई विश्व युवा महिला मुक्केबाजी में भारत ओवरऑल चैंपियन बना है। गुवाहाटी में आयोजित टूर्नामेंट में भारत की पांच महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा दो कांस्य पदक भी भारत के खाते में आए। टूर्नामेंट के 38 साल के इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाजों में नीतू, ज्योति गुलिया, साक्षी चौधरी, अंकुशिता बोरो और शशि चोपड़ा शामिल हैं। वहीं नेहा यादव और अनुपमा ने कांस्य पदक जीता। वर्ष 2014 में भारत ने इन खेलों में कांस्य और सन् 2011 में स्वर्ण पदक जीता था।मुक्केबाज ज्योति ने 51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति गुलिया ने अगले साल ब्यूनस आयर्स में होने वाले यूथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन की फिर उपविजेता बनीं पीवी सिंधु
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कोलून में आयोजित हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट की उपविजेता बन गई हैं। उन्हें फाइनल में ताइवान की यिंग के हाथों हार मिली। वे पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के फाइनल में जिंग से हार गई थीं।न्यूजीलैंड में विश्व का प्रथम रोबोट नेता तैयार, सन् 2020 के आम चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारियां शुरू
न्यूजीलैंड में वैज्ञानिकों ने विश्व का प्रथम नेता रोबोट तैयार किया है। इसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण शिक्षा, आवास, आवज्रन संबंधी नीतियों और स्थानीय मुद्दों पर विभिन्न सवालों के जवाब दिया। 'सैम' नामक इस मशीनी नेता को उद्यमी निक गेरिट्सन ने विकसित किया है। वे इसे सन् 2020 के आम चुनावों में प्रत्याशी बनाने का विचार कर रहे हैं। सैम एक चैटबोट है। फिलहाल इसे कानूनी वैधता नहीं मिली है।हाल ही सऊदी अरब में एक महिला रोबोट सोफिया को नागरिकता मिल चुकी है। इसे खाड़ी देशों में किसी सामान्य महिला से ज्यादा अधिकार हासिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें