कतर के मुताज एस्सा बार्शिम और बेल्जियम की नफिसातोउ थियाम वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशंस (आईएएएफ) ने पुरुष वर्ग में कतर के मुताज एस्सा बार्शिम को और महिला वर्ग में बेल्जियम की नफिसातोउ थियाम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है। बार्शिम यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले एशियाई एथलीट हैं। वे हाई जंप के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के साथ-साथ रियो ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट भी हैं। थियाम हेप्टाथलान की विश्व चैंपियन हैं। मोनाको में आयोजित एक समारोह में आईएएएफ ने उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।इसके अलावा 400 मीटर बाधा दौड़ के वल्र्ड चैंपियन नॉर्वे के कस्र्टन वारहोम और ट्रिपल जंप की वल्र्ड चैंपियन वेनेजुएला की युलिमान रोजास पुरुष और महिला वर्ग में राइजिंग स्टार चुने गए। आठ बार के ओलिंपिक चैंपियन उसेन बोल्ट को आईएएएफ प्रेसिडेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें