घाटी पहुंचे केन्द्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने कश्मीरी पंडितों से वार्ता की
जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के लिए भारत सरकार के प्रयासों के तहत केन्द्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने जम्मू में विस्थापित कैंप में रह रहे कश्मीरी पंडितों से मुलाकात की। उनसे कश्मीरी पंडितों के 10 प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। यह शर्मा का दूसरा कश्मीर दौरा है।
भारतीय स्टेट बैंक का मोबाइल एप 'योनो' लॉन्च
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के मोबाइल एप योनो (यू ओनली नीड वन) को लॉन्च किया। यह देश का पहला व्यापक डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्म है। ग्राहक इस एप के जरिए बैंक की विभिन्न सेवाओं के साथ ही कैब, मनोरंजन, यात्रा और ठहरना, चिकित्सा जैसी 14 श्रेणी में सेवाएं ले सकेंगे।
जिम्बाब्वे के तीसरे राष्ट्रपति बने इमर्सन मनंगावा
इमर्सन मनंगावा जिम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने राजधानी हरारे के नेशनल स्पोट्र्स स्टेडियम में शपथ ग्रहण की। वे 37 साल सत्ता में रहने वाले निवर्तमान राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के सहायक रहे हैं। सन् 1980 में जिम्बाब्वे की आजादी के बाद वे देश के तीसरे राष्ट्रपति हैं। वे अगले साल सितंबर में होने वाले चुनावों तक इस पद पर रहेंगे।
नई दिल्ली में आयोजित 5वें ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबर स्पेस 2017 का समापन
नई दिल्ली में 23-24 नवंबर को हुए 5वें ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबर स्पेस 2017 का समापन हो गया है। कॉन्फ्रेंस का समापन करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत खुले, सुरक्षित, सम्मिलित, लोकतांत्रिक और गतिशील साइबर स्पेस को देने के प्रति प्रतिबद्ध है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें