बुधवार, 10 जनवरी 2018

29 नवंबर, 2017 के समसामयिक (करेंट अफेयर्स) समाचार

उत्तर कोरिया ने 13 हजार किमी की मारक क्षमता वाली मिसाइल 'हांगसोंग-15' का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने छठी बार इंटर कांटिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) हांगसोंग-15 का परीक्षण किया है। इसकी मारक क्षमता 13 हजार किमी से ज्यादा है। इस तरह की मिसाइल भारत समेत दुनिया के 7 देशों के पास है। उ. कोरिया ने इस साल 14वीं बार मिसाइल परीक्षण किया है। विश्व की सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली मिसाइल रूस के पास है।

ऑस्ट्रेलियाई सीनेट ने समलैंगिक विवाह विधेयक को पास किया

ऑस्ट्रेलियाई संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाले विधेयक को पारित कर दिया है। विधेयक के पक्ष में 43, जबकि विरोध में महज 12 वोट पड़े। अब विधेयक को निचले सदन में भेजा जाएगा।

भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को मान्यता दी

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को भारतीय ओलंपिक महासंघ (आईओए) ने मान्यता दे दी है।  महासंघ को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ और खेल मंत्रालय पहले ही मान्यता दे चुका है। उल्लेखनीय है। आईओए ने अब तक अंतरराष्ट्रीय अमैच्यो मुक्केबाजी महासंघ को मान्यता दे रखी थी।

क्रिकेटर सचिन की 10 नंबर की जर्सी भी विदा

सफलतम बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन रमेश तेंदुलकर के सम्मान में उनकी 10 नंबर की जर्सी विदा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक वे किसी खिलाड़ी पर जर्सी पहनने का दबाव नहीं बना सकते। उल्लेखनीय है कि आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने यह जर्सी पहले ही रिटायर कर दी है।

वर्ल्ड हैल्थ कांग्रेस ने कैडिला फार्मास्युटिकल्स लि. को हेल्थकेयर लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया

दवा क्षेत्र की नामी कंपनी कैडिला फार्मास्युटिकल्स लि. को वर्ल्ड हैल्थ कांग्रेस ने हेल्थकेयर लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया है। कंपनी को कुशल भारत मिशन में योगदान देने के लिए कंपनी को पुरस्कृत किया गया। बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद ने कंपनी के ग्लोबल हैड एचआर डॉ. सुदर्शन राव और सीनियर जीएम नीलेश देशमुख को यह पुरस्कार दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें