विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप : मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक
रेलवे में कार्यरत मीराबाई चानू ने अमेरिका में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने स्नैच में 85 किलो तथा क्लीन एंड जर्क में 109 किलो वजन उठाया। उन्होंने 48 किलो वर्ग में कुल 194 वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। थाईलैंड की सुकचारोन तुनिया ने रजत और सेगुरा अना इरिस ने कांस्य पदक जीता।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सन् 1994 और 1995 में कर्णम मल्लेश्वरी ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें