बुधवार, 9 मई 2018

3 मई, 2018 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2018)

चीन ने 28 दवाओं को आयात शुल्क मुक्त करार किया

  • चीन ने 28 तरह की दवाओं के आयात को शुल्क मुक्त करार दिया है। यह फैसला 1 मई, 2018 से लागू हुआ है।
  • चीन के इस कदम से भारत और चीन के बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने में अहम मदद मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वुहान में औपचारिक वार्ता के बाद चीन ने यह कदम उठाया।
  • चीन सरकार के इस निर्णय से सर्वाधिक फायदा भारत की कैंसर की दवा बनाने वाली कंपनियों को मिलेगा।
  • मोटे तौर पर चीन में कैंसर की दवाओं का बाजार सालाना 19-20 अरब डॉलर है।
  • वर्ष 2017-18 में भारत ने चीन को महज 12 अरब डॉलर का निर्यात किया है, जबकि आयात 72 अरब डॉलर का किया है।

अफगानिस्तान सरकार ने शुरू की ई-आई कार्ड योजना

  • अफगानिस्तान सरकार ने देश में इलेक्ट्रॉनिक पहचान पत्र (ई-आई कार्ड) योजना शुरू की है।
  • नए ई-आई कार्ड राष्ट्रपति अशरफ गनी और चुनिंदा वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए।
  • अफगानिस्तान में अब तक सामान्य कागज के पहचान पत्र दिए जाते थे, जिनकी जाली कॉपी बनाना आसान था। आतंक से ग्रस्त देश में इस योजना से सुरक्षाकर्मियों को लाभ होगा।
  • इस ई कार्ड में विशेष चिप लगी होगी जो देश के इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस से जुड़ी होगी।

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति ने प्रदान किए अवॉर्ड

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।64 साल के इतिहास में पहली बार समारोह में विवाद भी
  •  हुआ। राष्ट्रपति ने मात्र 11 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। जिससे नाराज होकर 70 विजेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
  • समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति मात्र एक घंटे के लिए ही तय की गई थी। लेकिन परंपरा के अनुसार अब तक राष्ट्रपति सभी विजेताओं को पुरस्कार देते आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें