मंगलवार, 8 मई 2018

8 मई 2018 : विश्व रेडक्रॉस दिवस

विश्व रेडक्रॉस दिवस

(World Red Cross Day)

  • सेवा के महाअभियान 'रेडक्रॉस' के जन्मदाता जीन हेनरी डयूनेन्ट के जन्म दिवस 8 मई पर प्रतिवर्ष रेडक्रॉस दिन मनाया जाता है।
  • पहले नोबेल शांति पुरस्कार (सन् 1901 में) से सम्मानित जीन हेनरी डयूनेन्ट का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ।
  • अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति की स्थापना 17 फरवरी, 1863 स्विट्जरलैंड के जिनेवा में की गई। लेकिन विश्व रेडक्रॉस दिवस जीन हेनरी डयूनेन्ट के जन्मदिवस 8 मई को मनाया जाता है।
  • रेडक्रॉस की स्थापना का मूल उद्देश्य असहाय एवं पीडि़त मानवता की सेवा करना है। इसके साथ ही युद्ध या आपदा के समय पीड़ितों को राहत पहुंचाना, युद्ध आदि के समय मानवीय मूल्यों को जीवित रखना, मानवतावादी कानूनों को समर्थन देना भी इसके उद्देश्यों में शामिल है।
  • विश्व का पहला ब्लड बैंक रेडक्रॉस की पहल पर अमेरिका में 1937 में खुला। आज दुनिया भर में रेडक्रॉस एवं उसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा हजारों ब्लड बैंक चलाएं जा रहे हैं।
  • रेडक्रॉस को तीन बार 1917, 1944 तथा 1963 का शांति का नोबल पुरस्कार मिल चुका है।     
  • वर्तमान में 186 देश रेडक्रॉस के सदस्य हैं।
  • यह एक सुखद आश्चर्य है कि दुनिया के लगभग सभी देश जिस एक विचार पर सहमत हैं, वह है रेडक्रॉस।
  • भारत में रेडक्रॉस की स्थापना प्रथम विश्व युद्ध के समय हुई। तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत सन् 1920 में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया।
  • वर्तमान में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तहत देश में इसकी 700 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं।
  • राष्ट्रपति भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के प्रेसीडेंट और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री इसके चेयरमैन हैं। राज्यों में राज्यपाल और जिलों में जिला कलेक्टर इसके अध्यक्ष अध्यक्ष होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें