बुधवार, 22 अप्रैल 2026

22 अप्रेल 2026 : पृथ्वी दिवस

पृथ्वी दिवस

(Earth Day)

आज का दिन : 22 अप्रेल 2026

earth-day-in-hindi
  • प्रतिवर्ष 22 अप्रेल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  • 22 अप्रेल, 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस वर्ष दुनिया 55वां पृथ्वी दिवस मना रही है।
  • पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। 
  • सितंबर, 1960 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने वसंत ऋतु में पर्यावरण के प्रति राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया। इसी के मद्देनजर बाद में 22 अप्रेल, 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया गया। 
  • यह वह दौर था जब पर्यावरण राजनीतिक सरकारों की प्राथमिकता में शामिल नहीं था। इसलिए पृथ्वी दिवस की शुरुआत एक प्रकार से पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गई। बाद में इसने एक आंदोलन का रूप ले लिया और लगभग पूरी दुनिया में 22 अप्रेल को पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा।
  • अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को 'फादर ऑफ अर्थ डे' भी कहा जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सन् 2009 में प्रतिवर्ष 22 अप्रेल को International Mother Earth Day के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र की ओर से सन् 2008 को 'अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी ग्रह वर्ष' के रूप में मनाया गया था।
  • हमारे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने वाला पृथ्वी दिवस हमें जागरूक करता है कि हम हमारे इस अनमोल ग्रह की देखभाल और सुरक्षा करें।
  • यूएन की ओर से 2021-2030 के दशक को 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर संयुक्त राष्ट्र का दशक' के रूप में मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार धरती से प्रतिवर्ष 10 मिलियन हैक्टेयर जंगल खत्म हो रहे हैं। यह आइसलैंड के क्षेत्रफल से भी अधिक है। जैव विविधता के कारण रोग फैलाने वाले जीवाणुओं का तेजी से प्रसार करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए एक स्वस्थ ईको सिस्टम हमें बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी 'विश्व मौसम विज्ञान संगठन' की ओर से 19 मार्च 2025 को  'वैश्विक जलवायु की स्थिति-2024' (State of the Global Climate 2024) रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में भूमंडलीय तापमान में वृद्धि पेरिस समझौते की निर्धारित सीमा 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा के निकट पहुंच गई है। संभावना है कि सितंबर 2029 तक विश्व का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो। पिछले 20 में से 19 माह में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा से अधिक रहा है। वर्ष 2024 में पिछले 65 वर्षों के मुकाबले महासागरीय तापमान में भी सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। वर्ष 2022-2024 की अवधि में ग्लेशियरों के पिघलने की गति भी बहुत अधिक रही।

*विश्व पृथ्वी दिवस-2026 का विषय/थीम*

Our Power, our Planet

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें