मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

23 अप्रेल 2024 : विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस

(World Book and Copyright Day)

आज का दिन : 23 अप्रेल 2024


world-book-day-2024-in-hindi
विश्व पुस्तक दिवस 2024 की थीम - Read Your Way

  • प्रतिवर्ष 23 अप्रेल को पूरी दुनिया में विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख निकाय संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने सन् 1995 में पहली बार विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया।
  • आम बोलचाल में विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस को 'विश्व पुस्तक दिवस' भी कहा जाता है।
  • विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाने का उद्देश्य किताबों का हमारे जीवन में महत्व बताने के साथ ही लोगों और किताबों के बीच की दूरी पाटना है।
  • 23 अप्रेल को ही विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाना मात्र प्रतीकात्मक है। अप्रेल में इस दिवस को मनाना महान साहित्यकारों विलियम शेक्सपियर, मिगुएल सर्वेंट्स और इंका गार्सिलसो डे ला वेगा आदि को श्रद्धांजलि देना है, जिनका निधन अथवा जन्म इस महीने (अप्रेल) में हुआ है 
  • इंटरनेट के इस युग में भी पुस्तकों का अपना अलग ही महत्व है। इसी महत्व को बताते हुए प्रतिवर्ष विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के माध्यम से लोगों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित किया जाता है।
  • वर्ल्ड बुक कैपिटल एडवाइजरी कमेटी की अनुशंसा पर यूनेस्को की महानिदेशक आंड्रे एजोले ने वर्ष 2024 के लिए फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर को विश्व पुस्तक राजधानी नामित किया है। इसके साथ ही वर्ष 2025 के विश्व पुस्तक दिवस के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो को विश्व पुस्तक राजधानी नामित किया गया है।
  • वर्ष 2023 में घाना की राजधानी अकरा शहर को वर्ल्ड बुक कैपिटल बनाया गया था। यूनेस्को ने वर्ष 2003 में नई दिल्ली को 'वर्ल्ड बुक कैपिटल' नामित किया था।

    *विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस-2024 का विषय/थीम*
    Read Your Way




आज का दिन : 23 अप्रेल 2024

अंग्रेजी भाषा दिवस

(English Language Day)

स्पेनिश भाषा दिवस

(Spanish Language Day)

  • संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में दो मुख्य भाषाओं अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा का दिवस 23 अप्रेल को मनाया जाता है। 23 अप्रेल को अंग्रेजी भाषा के महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जन्मतिथि और पुण्यतिथि दोनों होने के कारण इस दिन को अंग्रेजी भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 अप्रेल को ही स्पेनिश भाषा के महान लेखक मिगुएल डे सर्वेंट्स की पुण्यतिथि भी है। इसलिए इस दिन को स्पेनिश भाषा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। ये दिवस संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग की ओर से मनाए जाते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र की 6 ऑफिशियल लैंग्वेज का दिवस निम्न प्रकार मनाया जाता है-
  • चीनी : 20 अप्रैल
  • फ्रेंच : 20 मार्च
  • अंग्रेजी : 23 अप्रैल
  • स्पेनिश : 23 अप्रैल
  • रूसी : 6 जून
  • अरबी : 18 दिसंबर
  • ये दिवस वर्ष 2010 से मनाए जा रहे हैं।

 

GKnews का Quiz App इंस्टॉल करें....
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gknews.gknewsquiz

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें