विश्व अस्थमा दिवस
(World Asthma Day)
आज का दिन : मई का पहला मंगलवार
- विश्व अस्थमा दिवस प्रतिवर्ष मई माह के पहले मंगलवार को मनाया जाता है।
- ग्लोबल इनीशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा पहली बार विश्व अस्थमा दिवस सन् 1998 में मनाया गया।
- वर्ष 2025 में मई माह का प्रथम मंगलवार 5 मई को है। इसलिए 5 मई को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जा रहा है।
- पहले विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन सन् 1998 में स्पेन के बार्सिलोना में किया गया। तब इसे 35 देशों में आधिकारिक रूप से मनाया गया। वर्तमान में लगभग सारी दुनिया में विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।
- कोविड-19 यानी कोरोना वायरस भी अस्थमा की तरह ही फेफड़ों पर आक्रमण करता है। इसलिए महामारी के इस दौर में अस्थमा मरीजों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
- विश्व अस्थमा दिवस मनाने का उद्देश्य इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करना है। इस बीमारी का मुख्य कारण प्रदूषण है। अस्थमा के रोगी को हर मौसम में सावधानी बरतनी पड़ती है।
- ग्लोबल इनीशिएटिव फॉर अस्थमा (जीआईएनए) को वर्ष 1993 में शुरू किया गया था। इसे राष्ट्रीय हृदय, फेफड़े और रक्त संस्थान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से शुरू किया गया था। यह संस्थान अस्थमा के प्रसार को रोकने एवं उससे होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए अन्य स्वास्थ्य क्षेत्रों के साथ मिलकर काम करता है।
*विश्व अस्थमा दिवस-2026 का विषय/थीम*
"Access to anti-inflammatory inhalers for everyone with asthma – still an urgent need"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें