विश्व साइकिल दिवस
(World Bicycle Day)
आज का दिन : 3 जून, 2025
- प्रतिवर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
- 12 अप्रेल, 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया। इस तरह सन् 2018 में प्रथम साइकिल दिवस मनाया गया।
- विश्व साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति प्रोत्साहित करना है, क्योंकि साइकिल पर्यावरण हित में, सेहत बढ़ाने वाली और सस्ती परिवहन सुविधा है।
- सतत विकास के लिए साइकिल के संबंध में 15 मार्च 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक और संकल्प अपनाया।
- संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्य-2030 में खेलों को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसी कड़ी में विश्व भर में साइक्लिंग को प्रोत्साहन देने के लिए यूएन महासभा ने यह निर्णय लिया।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर वर्ष 2018 से 2030 तक विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। विश्व साइकिल दिवस इन्हीं वैश्विक गतिविधियों का एक हिस्सा है।
- हमारे देश में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 22 दिसंबर, 2024 को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल में अब तक लगभग 3 लाख नागरिकों ने भाग लिया है, वहीं 3.44 बिलियन से अधिक लोगों ने डिजिटल समर्थन भी दिया है। हालांकि देश में साइकिल चालकों के लिए अलग से लेन बनाए जाने की सख्त आवश्यकता है।
साइकिल चलाने के फायदे
- चार पहियों से दो पहिए तक का सफर करने वाली साइकिल से सफर करना बेहद सेहतमंद है। साइकिल से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। प्रतिदिन साइकिल चलाने से ब्रेन में हेल्प हार्मोंस का निर्माण होता है, जिससे स्ट्रेस दूर होता है। साइक्लिंग से ब्लड सेल्स और स्किन में पर्याप्त ऑक्सीजन की सप्लाई से स्किन ग्लो करती है। बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, जिससे हार्ट भी हैल्दी रहता है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें