सोमवार, 2 जून 2025

2 जून 2025 : तेलंगाना स्थापना दिवस

तेलंगाना स्थापना दिवस

(Telangana Formation Day)

आज का दिन : 2 जून 2025

  • भारत के सबसे युवा राज्य तेलंगाना का स्थापना दिवस 2 जून को मनाया जाता है।
  • 2 जून, 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग कर तेलंगाना राज्य का गठन किया गया। इसीलिए इस दिन को तेलंगाना दिवस या तेलंगाना गठन दिवस या तेलंगाना स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • अपने गठन के समय तेलंगाना देश का 29वां राज्य था। वर्तमान में यह 28वां राज्य है। तेलंगाना का अर्थ है- तेलुगभाषियों की भूमि। इस राज्य की अधिकांश आबादी तेलुगूभाषी है।
  • वर्तमान यानी 2025 में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा हैं।
  • वर्तमान यानी 2025 में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैं।
  • तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव थे।

तेलंगाना राज्य का गठन

  • केंद्रीय कैबिनेट ने 5 दिसंबर, 2013 को आंध्र प्रदेश से अलग कर तेलंगाना राज्य का निर्माण करने का निर्णय किया।
  • आंध्र प्रदेश विधानसभा में तेलंगाना विधेयक 30 जनवरी, 2014 को खारिज हो गया।
  • 8 फरवरी, 2014 को केंद्रीय कैबिनेट ने तेलंगाना विधेयक को मंजूरी दे दी।
  • इसके बाद 18 फरवरी, 2014 को लोकसभा और 20 फरवरी, 2014 को राज्यसबा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पारित हुआ।
  • 1 मार्च, 2014 को राष्ट्रपति ने इस विधेयक पर अपने हस्ताक्षर किए।
  • 2 जून, 2014 से तेलंगाना राज्य विधिवत रूप से अस्तित्व में आया।
  • तेलंगाना की राजधानी के रूप में हैदराबाद को चुना गया। यह ऐतिहासिक शहर दस साल के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बनाया गया। आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती है।


तेलंगाना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • तेलंगाना की राजधानी - हैदराबाद है।
  • तेलंगाना का क्षेत्रफल - 1,14,840 वर्ग किमी
  • तेलंगाना के जिले - राज्य गठन के समय तेलंगाना में 10 जिले हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडक, नलगोंडा, महबूबनगर, वारंगल, करीमनगर, निजामाबाद , आदिलाबाद और खम्मम थे। वर्तमान यानी 2022 में तेलंगाना में 33 जिले हैं।
  • तेलंगाना से 17 लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। वहीं 7 राज्यसभा सीटें हैं।
  • तेलंगाना में द्विसदनीय विधानमंडल है। विधानसभा में 119 और विधान परिषद् में 40 सीटें हैं।
  • तेलंगाना की प्रमुख नदियां - गोदावरी, कृष्णा, भीमा, मूसी, मंजीरा।
  • उच्च न्यायालय - हैदराबाद
  • तेलंगाना के नृत्य - पेरिनी शिवतांडवम, बोनालू
  • तेलंगाना राज्य के उत्तर और उत्तर पश्चिम में महाराष्ट्र, पश्चिम में कर्नाटक, उत्तर-पूर्व में छत्तीसगढ़ और पूर्व में ओडिशा स्थित हैं।
  • तेलंगाना के वन्य जीव अभयारण्य - शिवराम वन्यजीव अभयारण्य और मंजीरा वन्य जीव अभयारण्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें