विश्व माता-पिता दिवस
(Global Day of Parents)
आज का दिन : 1 जून 2025
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 1 जून को विश्व माता-पिता दिवस यानी Global Day of Parents के रूप में मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 सितम्बर, 2012 को ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स मनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया था। पहला माता-पिता दिवस 1 जून, 2013 को मनाया गया।
- यूनिसेफ की ओर से ग्लोबल पेरेंट्स डे के हिस्से के रूप में जून माह को पेरेंटिंग मंथ के रूप में मनाया जा रहा है। महीने भर चलने वाले इस अभियान में माता-पिता बनने की खुशियों और चुनौतियों के बारे में मार्मिक कहानियां दिखाई जाएंगी।
- ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स को मनाने का उद्देश्य जीवन में माता-पिता का महत्व रेखांकित करते हुए उनके त्याग और बलिदान के प्रति श्रद्धा प्रकट की जाती है।
- हमारी भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवताओं का स्थान प्राप्त है। पुराण-शास्त्रों में 'मातृ देवो: भव:' और 'पितृ देवो: भव:' से माता-पिता को जीवन में उच्च स्थान प्रदान किया गया है।
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसी से सम्बन्धित दूसरा दिवस 'अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस' प्रतिवर्ष 15 मई को मनाया जाता है। सन् 1993 में यह दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। सन् 1994 को 'अंतरराष्ट्रीय परिवार वर्ष' के रूप में मनाया गया था।
- अमेरिका में जुलाई के चौथे रविवार को नेशनल पैरेंट्स डे मनाया जाता है। वियतनाम में 7 जुलाई को तो फिलीपींस में दिसंबर महीने के पहले सोमवार को पैरेंट्स दिवस मनाया जाता है।
*विश्व माता-पिता दिवस-2025 का विषय/थीम*
Raising Parents
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें