विश्व दुग्ध दिवस
(World Milk Day)
आज का दिन : 1 जून 2025
- प्रतिवर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की ओर से पहली बार 1 जून, 2001 को विश्व दुग्ध दिवस मनाया गया।
- विश्व दुग्ध दिवस आम जनजीवन में दूध की आवश्यकता को रेखांकित करने के साथ ही डेयरी उद्योग को समर्पित है।
- दूध को 'सम्पूर्ण आहार' का दर्जा दिया गया है। दूध हमें गाय, भैंस, भेड़, बकरी आदि से प्राप्त होता है। आजकल तो ऊंटनी का भी दूध प्रचलन में है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन्स आदि की भरपूर मात्रा होती है। दूध हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन ए, विटामिन बी2, नियासिन आदि पाए जाते हैं।
दूध उत्पादन में भारत प्रथम स्थान पर
- दूध उत्पादन में भारत 1998 से विश्व में प्रथम स्थान पर है। भारत का वैश्विक दूध उत्पादन में 25 प्रतिशत हिस्सा है।
- डेयरी उद्योग से देश में लगभग 8 करोड़ परिवारों को आजीविका मिल रही है। वहीं डेयरी सेक्टर का देश की जीडीपी में 5 प्रतिशत योगदान है।
- वर्ष 2023-24 के दौरान देश में दूध का अतापदन 239.2 मिलियन टन हो गया है।
- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश देश के शीर्ष पांच प्रमुख दूध उत्पादक राज्य हैं।
- केंद्र सरकार ने देश में दूसरी दुग्ध क्रांति के लिए दिसंबर, 2014 से राष्ट्रीय गोकुल मिशन चलाया हुआ है। इसके तहत राष्ट्रीय पशु उत्पादकता मिशन कार्यरत है।
- भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। देश में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती पर यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2014 से यह दिवस मनाया जा रहा है।
*विश्व दुग्ध दिवस-2025 का विषय/थीम*
Let’s Celebrate the Power of Dairy
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें