अंतरराष्ट्रीय उष्णकटिबंध दिवस
(International Day of the Tropics)
आज का दिन : 29 जून 2025
- प्रतिवर्ष 29 जून को अंतरराष्ट्रीय उष्णकटिबंध दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रथम अंतरराष्ट्रीय उष्णकटिबंध दिवस 29 जून, 2016 को मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 जून, 2016 को इस दिवस को मनाने का संकल्प पारित किया।
- अंतरराष्ट्रीय उष्णकटिबंध दिवस उष्णकटिबंधीय देशों की असाधारण विविधता एवं विशिष्ट चुनौतियों और अवसरों को रेखांकित करते हुए उनके प्रति जागरूकता पैदा करता है।
- उष्णकटिबंध (Tropics) दुनिया का वह ताप-कटिबंध है जो उत्तर में कर्क रेखा और दक्षिण में मकर रेखा के बीच भूमध्य रेखा के आसपास स्थित है। मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि कर्क और मकर रेखा के बीच का क्षेत्र उष्णकटिबंधीय क्षेत्र है। यह पृथ्वी का सबसे गर्म क्षेत्र है क्योंकि सूर्य की किरणें लम्बवत् (सीधी) गिरती हैं।
- भारत भी अपनी जलवायु के कारण उष्णकटिबंधीय देशों में शामिल है।
- संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2050 तक उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में दुनिया की अधिकांश जनता और दो-तिहाई बच्चे रहेंगे। दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के लोग अल्पपोषण के अधिक शिकार हैं। साथ ही उष्णकटिबंधीय देशों में शहरी जनसंख्या के अनुपात में झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वालों की संख्या अधिक है। सबसे बड़ी बात उष्णकटिबंधीय क्षेत्र दुनिया के क्षेत्रफल का लगभग 40 प्रतिशत है और इसी हिस्से में विश्व की 80 प्रतिशत जैव विविधता पाई जाती है।
- उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में विश्व के लगभग 95 प्रतिशत मैंग्रोव वन और 99 प्रतिशत मैंग्रोव प्रजातियां पाई जाती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें