अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
(International Youth Day)
आज का दिन : 12 अगस्त, 2026
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
- पहली बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस सन् 2000 में मनाया गया था।
- 17 दिसंबर, 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया और पहला अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस सन् 2000 में मनाया गया।
- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को मनाने की पृष्ठभूमि पुर्तगाल के लिस्बन में 8 से 12 अगस्त, 1998 तक आयोजित विश्व युवा सम्मेलन के दौरान तैयार हुई थी। इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र व पुर्तगाल सरकार ने मिलकर किया था। इसी की सिफारिशों के आधार पर प्रतिवर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का प्रस्ताव यूएन महासभा ने पारित किया।
- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य सरकारों का ध्यान युवाओं के मुद्दों की तरफ खींचना और दुनिया के विकास में युवा जगत के योगदान को रेखांकित करना है।
- इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 1985 को अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष के रूप में मनाया था। इसकी 25वीं वर्षगांठ पर सन् 2010 को भी संयुक्त राष्ट्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष के रूप में मनाया गया।
- वर्तमान में भारत युवाओं के देश के रूप में उभरकर सामने आया है। हमारे देश की वर्तमान जनसंख्या में अधिकांश आबादी 35 वर्ष की आयु तक युवाओं की है।
- संयुक्त राष्ट्र के तथ्यों के अनुसार विश्व की आधी जनसंख्या 30 या उससे कम उम्र के युवाओं की है और वर्ष 2030 के अंत तक यह 57 प्रतिशत होने का अनुमान है।
भारत में 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस
- हमारे देश में आधुनिक भारत के चिंतक और युवा संन्यासी स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1985 को 'अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया था। उसी वर्ष भारत सरकार ने भी स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
*अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस-2026 का विषय/थीम*
Different Contexts, Common Aspirations
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें